may14

शनिवार, 18 अगस्त 2012

Be Rational.......


                                   
                                                   विवेकवान बनें ! 

विवेक का लक्षण है --   तुरंत मिलने वाले लाभ के लोभ (आकर्षण)से या  किसी भी काम के शुरुआत   मे मिलने वाले कष्ट  या परेशानियों के भय से सफलता और top achievement की ओर बढने से रुकें नहीं !

बादलों को देख कर घड़े फोड़ना , विवेक नहीं वेवकूफी होती है !    जो विवेकवान हैं , वे तुरंत ही छोटी हानि को देख कर , शुरूआती  घाटे और कष्टों को सह कर भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति मे सतत लगे रहते हैं !  और अंत मे उस प्रयास  के सफल परिणाम का आनंद लेतेहैं !   इनका धेर्य और विवेक ही इन्हें लक्ष्य और सफलता तक पहुंचाता है !  जिस तरह ये विवेकवान लोग ---
  • किसान (farmer )---किसान भूखा होने पर भी पास मे रखे हुए बीज बोने के अन्न को खाने के तात्कालिक आकर्षण से बचा रहता है ! बीज को मिटटी मे डालते समय प्रत्यक्ष हानि दिखती है,  मेहनत भी बहुत लगती है , पर फसल के लिए वो यह सब स्वीकार करता है , तभी फसल पाता है !
  • माली (Gardener )---किसान की तरह सर्दी-गर्मी भूल कर पोधों  को लगाता और पालता  पोसता है !   अपने ही लगाये पोधों को एक स्थान से उखाड़ना ,  दूसरी जगह लगाना बेकार सा श्रम दीखता है !    अपने ही लगाये पोधों को केंची से काटना बेदर्दी का काम दिखता है परन्तु बगीचे की सुन्दरता इसी से ही उभरती  है !
  • विद्यार्थी (student )--- घर  के काम काज छोड़ता है , समय-बेसमय जागता और teachers की कड़ाई सहन करता है ,  जो पैसे मौज मस्ती मे   खाने पीने मे गवां सकता था   वो books इत्यादि मे खर्च करता है ! यह सब प्रत्यक्ष घाटा  और परेशानी पाने जैसा दिखता है पर इन्ही के आधार पर वो एक सफल और सभ्य नागरिक बनता है !
  • व्यापारी (Businessman ) ----अपना धन व्यवसाय मे फंसा देता है,  जिसमे घाटे का भी भय होता है  !   खुद कठनाई से गुजारा करके भी बिज़नस मे पूंजी बढाता है  और इसी प्रत्यक्ष घाटे से जीवन भर  मुनाफा(profit ) कमाता है !
  • पहलवान (Wrestler )--- जिस समय लोग आराम करते हैं ,  वो पसीना बहाता है !  संयम से रहता है !  खुराक और व्यायाम पर ढेरों साधन और समय खर्च करता है ! उस्ताद की रगड़ और सजा भी खाता है !   इन परेशानियों के बीच से उसका शक्तिशाली ,रोबीला व्यक्तित्व बनता है ,  और अजय होने पर यश  और सम्मान पाता है !                                           
  इसीलिए जिंदगी की किसी भी समस्या पर तुरंत निर्णय नहीं लें ! थोडा सोच समझ कर विवेक से सही निर्णय लें !

                                -----------------------------------------------
आप मै से जो भी पाठक अच्छा लिखते हैं, या आपके पास कोई अच्छा article है ,तो आप उसेmail id-  drneerajbaba@gmail.com  परपर  अपने फोटो के साथ भेज दीजिये !   पसंद आने पर आपके नाम और फोटो के साथ उसे यहाँ publish करेंगे.    thanks